Welcome to

Aminabad Inter College

A place to achieve academic success

विद्यालय : एक परिचय

नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित अमीनाबाद इण्टर कालेज की स्थापना दिनांक 10 अक्टूबर, 1887 को अमीनाबाद म्यूनिसिपल ए.बी.बी. स्कूल के नाम से हुई तथा स्व. बेनी प्रसाद भट्नागर (प्रधानाचार्य) के सत्प्रयासों से 1913 में हाईस्कूल तथा स्व. बैजनाथ सिंह (प्रधानाचार्य) के प्रयासों से 1947 में इण्टरमीडिएट हुआ।

संस्कार युक्त शिक्षा देकर सुनागरिक निर्माण ही इस विद्यालय का प्रारम्भिक लक्ष्य है। इस विद्यालय ने देश को अनेकों प्रतिभाएँ दी जो विविध गौरवान्वित पदों पर आसीन होकर इस विद्यालय के यश को देश विदेश में बढ़ा रहे हैं विद्यालय में इण्टर स्तर तक कला वर्ग, वाणिज्य वर्ग, व्यवसायिक वर्ग एवं कम्प्यूटर विषय की शिक्षा की उत्तम व्यवस्था है।

अमीनाबाद इंटर कॉलेज, लखनऊ प्रदेश का सर्वाधिक सुविधाओं वाला सरकारी स्कूल
नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित अमीनाबाद इंटर कॉलेज, यूपी बोर्ड द्वारा संचालित लखनऊ जनपद का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के उत्कृष्ट विद्यालयों में से एक है, जिसमें छात्रों के लिए अनेक आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
विद्यालय की प्रमुख सुविधाएँ: • प्रतिदिन प्रशिक्षित योग शिक्षक द्वारा योगाभ्यास।
* क्रिकेट, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज एवं जिम की सुविधा।
* सुसज्जित पुस्तकालय एवं वाचनालय।
* 128 CCTV कैमरे, जो प्रधानाचार्य के मोबाइल से ऑनलाइन जुड़े हैं।
* विज्ञान मॉडल निर्माण हेतु कार्यशाला (Workshop)।
* छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु हेल्थ कॉर्नर।
* विज्ञान विषयों की आधुनिक प्रयोगशालाएँ।
* 3 एयर-कंडीशंड कंप्यूटर लैब।
* अत्याधुनिक गणित प्रयोगशाला।
* स्मार्ट क्लास एवं स्मार्ट बोर्ड द्वारा शिक्षण।
* स्वच्छ एवं आधुनिक शौचालय, हाथ धोने हेतु साबुन की व्यवस्था।
* मिड-डे मील, स्वच्छ कैंटीन, जनरेटर सुविधा।
* शुद्ध पेयजल हेतु वॉटर कूलर एवं आर.ओ. सिस्टम।
* विद्यार्थियों को प्रतिदिन निःशुल्क अखबार उपलब्ध कराया जाता है।
* ऑनलाइन शिक्षा हेतु डिजिटल बूस्टर लैब।
* कौशल विकास (Skill Development) प्रशिक्षण।
विशेष उपलब्धियाँ:
* विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगातार 95% से अधिक रहता है।
* अधिकांश विद्यार्थी 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं।
नगर निगम का लक्ष्य इस विद्यालय को निजी विद्यालयों के समकक्ष सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है। वर्तमान में कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा फर्नीचर का उच्च स्तरीय विकास कार्य चल रहा है तथा शीघ्र ही पूरे विद्यालय को सेंट्रली ए.सी. युक्त बनाने की योजना है।

Activities & Achievements

Some of the extracurricular activities our students have been involved in. 

Subscribe for updates.

Keep updated with all our latest happenings